Breaking
Wed. Nov 19th, 2025

Nbcindia24/Balod/गुरुर /जोन, सेक्टर एवं बूथ कमेटी के गठन को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर की बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। बैठक मे विधायक संगीता सिन्हा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की अनमोल पूंजी है। कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय एवं ऊर्जावान है। उन्हीं की ताकत से प्रदेश में पार्टी की सरकार बनी है। हम भाग्यशाली है की हमारी पार्टी का योगदान आजादी दिलाने में रहा है। हमारा एक मजबूत इतिहास रहा है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और सहयोग की भावना के साथ कार्य करते हैं। 2023 में हमें फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि बूथ हमारा मजबूत है तो हमारी पार्टी को चुनाव में कोई नहीं हरा सकता। बूथ का गठन करते समय प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं मे सामंजस्य बिठाकर गठन करें। इससे पार्टी मजबूत होगी। विधायक ने कहा की कार्यकर्ता अपने अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बुथ, सेक्टर, जोन के गठन में सक्रियता से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि जहां मेरी आवश्यकता होगी बेझिझक मुझे बताएं। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतीराम कोसमा ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ता बैठक में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष तामेश्वर साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी केसरी चंद्राकर, उपाध्यक्ष बसंत सोनबोइर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शंभू साहू, नौशाद कुरेशी, महामंत्री पीमन साहू, जिला पंचायत सदस्य केदार देवांगन, ललिता साहू, संयुक्त सचिव क्रांतिभूषण साहू, जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुव, नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, हलधर साहू, लता साहू, कमला सिन्हा, सुमित राजपूत, सादिक अली, जितेंद्र यादव, तोषनसाहू, ईश्वर राव, चिंतामणि, कमलेश श्रीवास्तव, तोमन सिन्हा, चोवाराम पूर्ण, आनंद साहू, मिश्री लाल, ओंकार महामल्ला, ब्लॉक के बूथ कार्यकर्ता, महिला, युवा, सेवादल, जनपद सदस्य, सरपंच, एवं ब्लॉक के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त गुरुर ब्लॉक के प्रभारी अनिल सुथार एवं नौशाद कुरेशी के कुशल मार्गदर्शन में बैठक संपन्न हुई।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed