Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

Nbcindia24/ आशुतोष महासमुंद/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद जिलों की पुलिस एक्शन मोड में आ गए हैं। महासमुंद पुलिस अवैध रुप से संचालित हुक्का बार tha king,s cafe एवं हुक्का व नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालो पर पुलिस ने मारा छापा। महासमुंद जिला मुख्यालय के दो जगहो से हुक्का पाॅट, मसाले एवं तम्बाकू युक्त पदार्थ जब्त।

पुलिस ने बीटीआई रोड स्थित साहू पान पैलेस से हुक्का पीने का पोर्ट 04 नग, पाईप 02 नग, 01 नग पैन हुक्का, कोल 07 नग, चिमनी 06 नग, फ्लेवर 13 पैकेट, बोग 02 नग, रिजला पेपर 15 पैकेट, कोन 03 नग, चार्ट कोल 01 नग, कोकोनट फ्लेवर कोल 05 नग जप्त किया एवं द किग्स कैफे से पाॅट 04 नग, हुक्का फ्लेवर 16 नग, हुक्का पाईप 04 नग जप्त कर धारा 4,6,21,24 कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *