Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

Nbcindia24/दल्ली राजहरा नगर स्थित श्रमिक दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति केम्प:-1 में बीते 46 वर्षों से लगतार हर वर्ष क्वार नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना किया जाता है। जहां इस वर्ष भी अपना 46वां वर्ष को पूरा करते हुए। आज शाम 7 बजे 15 अक्टूबर को असत्य पर सत्य की प्रतीक विजयदशमी पर्व मना रावण दहन करने जा रहे।

कैंप में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा

बतलादे की श्रमिक दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति एक पुरानी समिति है। जो माइंस में कार्यरत श्रमिकों व नगर की जनता से मिले सहयोग से बीते 46 वर्षों से क्वार नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करते आ रही है।

झांकी की झलक

इसके साथ ही माता के दर्शन करने आने वाले भक्तों के मनोरंजन के लिए झांकी बना प्रदर्शित किया जाता है। इस वर्ष की झांकी में देवराज इंद्र के अहंकार को तोड़ने भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठा गौ माता की रक्षा व प्रकृति को संदेश देने वाली झांकी प्रदर्शित कर संचालन किया गया है।

श्रमिक दुर्गा एवं दशा उत्सव समिति द्वारा आज 15 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर विशाल रावण दहन के बाद रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी रखा गया है।

 

वर्तमान समय में समिति का संचालन अध्यक्ष राधेश्याम खरे, उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, सचिव सुरेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष भूखन नेताम, संस्कृति सचिव संतोष साहू, संस्कृति सचिव गणेश राम कश्यप, संरक्षक हेमशंकर साहू, संरक्षक राम दास मानिकपुरी एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *