Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

nbcindia24/वीरेंद्र भारद्वाज दल्ली राजहरा/ सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायलों की जान बचाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ी पहल की है। सड़क मंत्रालय सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को गंभीर चोट लगने के 1 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को पांच हजार नगद इनाम देगा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों और परिवहन सचिवों को लिखें पत्र में कहा कि यह योजना 15 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी होगी मंत्रालय ने सोमवार उसको नेक मददगार को पुरस्कार देने की योजना के लिए दिशानिर्देश जारी किए। मंत्रालय ने कहा कि इस योजना का मकसद आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं पीड़ितों की मदद करने के लिए आम जनता को प्रेरित करना है नगद पुरस्कार के साथ एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इस पुरस्कार के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 10 सबसे नेक मददगारो को एक-एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा ।

बड़ा कदम
• मोदी सरकार की बड़ी पहल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को 1 घंटे के भीतर अस्पताल लाने पर इनाम
• योजना 15 अक्टूबर से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी हो

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *