Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

Nbcindia24/मोहम्मद जावेद सिद्दीकी कोरिया/कलेक्टर श्री धावड़े पहुंचे एकलव्य स्कूल खड़गवां के औचक निरीक्षण पर, शिक्षकों की गैरहाजिरी, अधोसंरचना में खामियों पर जमकर लगाई फटकार, कहा – बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हर सुविधा सुनिश्चित की जायेगी, वही निर्माण और वित्तीय कार्यों की जांच के लिये टीम बनाने के निर्देश दे, स्कूल प्रबंधन में लापरवाही पर बीईओ खड़गवां को नोटिस जारी किया गया।

इसके अलावा मुख्य गेट से स्कूल भवन तक सीसी रोड 31 अक्टूबर तक बनाने पीडब्ल्यूडी को कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कक्षा में अनुपस्थित शिक्षकों सरोज गुप्ता और आशीष तिवारी को भी नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गये है।

कलेक्टर ने स्कूल का पूरा दौरा करते हुए सभी क्लासरूम का अवलोकन किया।

औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने मेस का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री धावड़े ने स्वयं बच्चों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता देखी। कलेक्टर ने संतोषजनक गुणवत्ता ना देखते हुए नाराजगी जाहिर की और प्रभारी को गुणवत्ता सुधारने के कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने पढ़ाई से संबंधित सवाल बच्चों से पूछे। बायोलॉजी की क्लास में बच्चों से माइटोकांड्रिया को बारे में सवाल पूछा गया जिसका बच्चों ने जवाब दिया कोशिका का पावर हाउस। इसी तरह केमिस्ट्री की क्लास में बच्चों से पीरियॉडिक टेबल का पी-ब्लॉक को तत्वों पर सवाल किये और फिजिक्स की क्लास में छात्राओं ने न्यूटन के तीन नियम भी बताये। बच्चों की इंटेलीजेंस देख कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने उन्हें शाबाशी देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *