Breaking
Tue. Feb 24th, 2026

Nbcindia24/ छत्तीसगढ़ सरकार में सियासी घमासान, कथित ढाई ढाई साल के फार्मूले पर एक बार फिर सियासत हुई तेज, कांग्रेस के दर्जनों विधायक दिल्ली दरबार हुए रवाना, छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद भी पहुंचे रायपुर एयरपोर्ट, कल दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ हो सकती है बैठक।

छत्तीसगढ़ के सत्ता संघर्ष पर हाईकमान ने प्रदेश के अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाने की बात कही जा रही है हालांकि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने वीडियो जारी कर हाईकमान द्वारा दिल्ली बुलाने की मीडिया में चल रही चर्चा को खारिज किया हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शुक्रवार सुबह दिल्ली जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहले से दिल्ली में जमे हुए हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि टीम का हर खिलाड़ी कप्तान बनने की सोचता है, लेकिन सवाल उसकी सोच का नहीं क्षमता का है। अब फैसला हाईकमान करेगा।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिल्ली में प्रेस से चर्चा में कहा कि पार्टी ने ढाई साल के फॉर्मूले पर कभी बात नहीं की। यह सिर्फ मीडिया का कयास था कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुने जाने पर क्या ऐसा कोई फॉर्मूला बनता है। हाईकमान पार्टी में लोगों की भूमिका तय करता है और हम उन जिम्मेदारियों को निभाते हैं।
सिंहदेव ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलता है तो क्या वह कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचता? क्या आप नहीं बनना चाहेंगे? हर कोई उसके बारे में सोचता है, लेकिन सवाल उसकी सोच का नहीं, उसकी क्षमताओं का है। फैसला हाईकमान लेता है। सिंहदेव के इस बयान से सत्ता संघर्ष की तस्वीर कुछ साफ होने लगी है। इधर, रायपुर में भी राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।आज दिल्ली जा रहे विधायक। बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री के पास कल की बैठक का बुलावा आ गया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी दिल्ली से बुलावा आने की चर्चा है। मरकाम गुरुवार को मरहवाही के दौरे पर थे। उनका शुक्रवार को कोटा और पंडरिया में कार्यक्रम तय है, लेकिन अब इसमें परिवर्तन हो सकता है। पार्टी के सभी विधायक दिल्ली जा रहे हैं। करीब 35 विधायक दिल्ली निकल चुके है। कुछ कल जा रहे है।बताया जा रहा है, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक की अध्यक्षता कर सकती हैं। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया भी इसमें शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी और सरकार की पूरी नजर इस बैठक पर टिकी है।

कुंवर सिंह निषाद पहुंचे रायपुर एयरपोर्ट

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *