Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

राजधानी रायपुर में चलती कार से युवती को बाहर फेंका आरोपी हुआ फरार। फैकने के तथ्य पुलिस के पास नही आये है।

पीड़ित युवती

Nbcindia24/Raipur/ राजधानी में आज सुबह चलती कार से बाहर युवती को फेंक कर तेज़ी से भागने जैसा दृश्य सुनने मे आया है। घटना सुबह 6:30 बजे की है। जहां उरला थाना डायल 112 को सूचना मिली कि एक युवती को महामाया स्टील कंपनी के पास उरला-सरोरा रोड के बीच में कार से फेंक कर तेज़ी से कार को चलाते हुए युवक भाग खड़ा हुआ है, जिसके बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल अब तक किसी भी गवाह के कार का नंबर नहीं देख पाने से आरोपी का पता नहीं लगाया जा सका।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार युवती बेहोशी की हालत में थी। मदद करने मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने युवती से उसका नाम भी पूछा परंतु युवती कुछ भी बता नहीं पाई।

लखन पटले एडिशनल एसपी रायपुर

फिलहाल 108 आपातकालीन सेवा को सूचना देकर एंबुलेंस बुला युवती को इलाज़ के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज गया है। युवती के होश में आने के पश्चात ही मामला साफ हो पाएगा।
एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि अभी हमारे कार से फेकने जाने जैसा कोई तथ्य नही आया है वह नशे की हालत मे बैठी थी उसको होस नही था उसको अस्पताल मे इलाज के लिए भेज दिए है। जांच के बाद ही पुष्टि की जायगी।

Nbcindia24

Related Post