![](https://nbcindia24.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210727-WA0017-768x1024.jpg)
Nbcindia24। पूर्व सैनिक सेवा संघ जिला बालोद द्वारा कारगिल विजय दिवस समारोह के अवसर पर सभी ब्लॉकों में कारगिल युद्ध में शहीद वीर जवानों को पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया. साथ ही कारगिल युद्ध के दौरान कारगिल विजय ऑपरेशन में तैनात रहे सभी जवानों ने अपनी सैन्य जीवन की वीरता, देश वासियों की एकता, उत्साह, देश प्रेम पर विचार रखते हुए कहा कि पूर्व सैनिक सेवा संघ जिला बालोद के लिए यह गर्व का विषय है की राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा तले हम सब एक है।
![](https://nbcindia24.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210727-WA0020-1024x460.jpg)
![](https://nbcindia24.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210727-WA0019-1024x461.jpg)
![](https://nbcindia24.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210727-WA0018-1024x768.jpg)
![](https://nbcindia24.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210727-WA0008-1024x461.jpg)
तो वही बालोद कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल बालोद ने शहर के हृदय स्थल में स्थित जयस्तंभ चौक में मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन करते हुए शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
![](https://nbcindia24.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210726-WA0082-1-816x1024.jpg)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री राकेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि कारगिल के युद्ध के दौरान हुए शहीदों को हम कभी नहीं भूल सकते उनकी शहादत देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है आज के इस अवसर पर मैं सब को नमन करते हुए युवाओं से आहवान करूंगा कि हमें भी इस राजनीति के क्षेत्र में आए हैं तो देश के लिए कितना और कैसे हम योगदान दे सकें उसे ओर अपने कदम को बढ़ाना चाहिए।
![](https://nbcindia24.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210727-WA0023-902x1024.jpg)
भारतीय जनता पार्टी शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश वाधवानी ने इस अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की कारगिल विजय दिवस मनाने का उद्देश्य उन वीर जवानों का हौसला बढ़ाना है जो आज भी देश की सेवा के लिए अपना सब कुछ निछावर कर के बॉर्डरओं में हमारे लिए लगे हुए हैं।
![](https://nbcindia24.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210727-WA0010-1-1024x461.jpg)
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,महामंत्री नरेंद्र सोनवानी,संतोष कौशिक,मंत्री कमल पंपलिया,समीर खान,पार्षद लेखन साहिरो,किसान मोर्चा अध्यक्ष शशि साहू,आनंद ढीमर,गणेश साव,सहित युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा,राजीव शर्मा युवा नेता अजय बाफना,युवा मोर्चा शहर महामंत्री सुप्रीत शर्मा,राहुल सोनी,युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी एकांत पवार,संदीप सिन्हा,प्रवीन सारडा, शहर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सोमन साहू,शहर युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रशांत चौरडीया,शहर युवा मोर्चा के मंत्री जागेश्वर ढीमर,राम नेताम,शहर युवा मोर्चा के विराट राजपूत,ईश्वर ठाकुर,मनीष माधवानी,आशीष शर्मा,एवन साहू,यश जैन,टिकेंद्र कतलाम,शिबू चाको,समर राजपूत,अतुल योगी,मोहित परचाणी,रूपेश सोनकर,समर राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
More Stories
दंतेवाड़ा विधायक एवम विधायक निवास के अनर्गल टिप्पणी के पूर्व अपने गिरेंबा में झांके पंत: शैलेश अटामी
विधायक अंबिका मरकाम घोर नक्सल क्षेत्र के ग्राम मासूलखोई पहुच नये स्कूल भवन का किया लोकार्पण
कंपनी न 6 Platoon Party committee member रैंक के 08 लाख ईनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण