Breaking
Mon. Mar 2nd, 2026

Nbcindia24/छत्तीसगढ़/ जगदलपुर नक्सलियों के मास्टर माइंड विनोद की हुई मौत । कोट्टागुडम एसपी ने की पुष्टी । लंबे समय से चल रहा था बीमार. ताड़मेटला , झीरम जैसे कई बड़े हमलों का था साज़िशकर्ता कोरोना और अन्य बीमारियों से था ग्रसित जिसके चल रहा था बीमार, तेलगाना कोट्टागुडम एसपी सुनील दत्त ने की पुष्टि. नक्सली कमांडर विनोद 2013 झीरम कांड मे तात्कालिक कांग्रेस अध्यक्ष शहीद नंदकुमार पटेल,शहीद महेंद्र कर्मा,वीसी शुक्ल सहित 30 कांग्रेसी नेता और जवान और आम लोगों के हत्या का षड्यंत्रकारी था और साथ ही ताड़मेटला का साज़िशकर्ता भी विनोद ही था,। विनोद दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का मेम्बर था। पहले उस पर 10 लाख का इनाम घोषित था जो सम्भवतः बढ़ गया हो ।

सीपीआई माओवादी संगठन की दरभा डिवीजनल कमेटी सदस्य विनोद हेमला उर्फ हुंगा उर्फ विनोदन्ना की दिनांक 11 जुलाई, 2021 को हुई मौत।

एक नजर…

● जिला सुकमा एवं बीजापुर के सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में माओवादी Hideout में ईलाज के दौरान मौत के पश्चात् दिनांक 13 जुलाई, 2021 को किया गया अंतिम क्रियाकर्म।

●. जिला दन्तेवाड़ा, बस्तर, सुकमा एवं बीजापुर में 16 से अधिक बड़ी वारदातों का मास्टर माइंड रहा DVCM विनोदन्ना।

●. PLGA बटालियन नं. 01 का कमाण्डर हिड़मा का गांव पूवर्ती का रहने वाला विनोद वर्ष 1994 से माओवादी संगठन में रहा सक्रिय।

●. कटेकल्याण, मलांगिर एवं कांगेर घाटी एरिया कमेटी अंतर्गत ईलाके में सक्रिय रहा विनोद को वर्ष 2009 में बनाया गया दरभा डिवीजनल कमेटी सदस्य।

● वर्ष 2013 की जीरम घाटी घटना का मुख्य आरोपी विनोद के उपर शासन द्वारा रू. 08 लाख का ईनाम घोषित है।

Nbcindia24

Related Post

You Missed