Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

ग्रामीणों का आरोप है कि दल्ली राजहरा से आने वाली इंग्लिश शिक्षिका तवीसी अंसारी नियमित रूप से स्कूल नहीं आतीं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग और प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राएं स्कूल के बाहर खुले आसमान और पेड़ के नीचे बैठकर विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि वर्तमान इंग्लिश टीचर को हटाकर नए शिक्षक की नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।

मामले में शिक्षा विभाग और प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *