Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

गरियाबंद @ फिंगेश्वर पुलिस ने गांजा तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 2 लाख 70 हजार रुपये के 27 किलो गांजा बरामद किया गया है, आरोपियों ने बड़ी ही चालाकी से कार में एक चेम्बर बना रखा था, उसमें गांजा छुपा कर ओड़िसा से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में खपाने ले जा रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मध्यप्रदेश के अजय आर्य और पवन व महाराष्ट्र के फिरोज को गिरफ्तार किया गया है, फिलहाल फिंगेश्वर थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी हुई है, बता दें, लगातार जिले में गांजे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्यवाही कर रही है, बीते दिनों भी फिंगेश्वर पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *