Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

गरियाबंद छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हॉफ योजना को बंद किए जाने के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा अब सड़कों से होते हुए माइक तक पहुंच गया है, गरियाबंद कांग्रेस ने आज स्थानीय पत्रकारों के समक्ष प्रेस वार्ता लेकर इसे जनता के साथ सीधा अन्याय बताया, वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 4 सौ यूनिट तक आधे बिल की जो राहत जनता को मिलती थी, उसे खत्म कर भाजपा सरकार ने महंगाई की मार और तेज कर दी है, अब 100 यूनिट से ऊपर फुल बिजली बिल देना होगा, जिससे आम आदमी का बजट फुल झटका खा रहा है, कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए स्मार्ट मीटर और ओवर बिलिंग जैसे हथकंडे अपना रही है, प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी दी गई, कि यदि योजना को पुनः लागू नहीं किया गया, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ेगी, गरियाबंद से इसकी शुरुआत हो चुकी है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *