Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

सुकमा @ कोंटा ब्लॉक के ढोंढरा पंचायत अंतर्गत गांव चिंतकोंटा में बीते दिनों एक युवती की मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। मृतका की पहचान पुसम राजे के रूप में हुई है, जो बीते एक वर्ष से सुकमा में रह रही थी और 6 जुलाई रविवार को अपने गृह ग्राम लौटी थी। परिजनों के अनुसार घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी, लेकिन उसने किसी भी परेशानी के बारे में कुछ नहीं बताया। देर शाम तक उसे कई बार उल्टियां हुईं। परिजनों ने हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश की लेकिन युवती ने मना कर दिया। अगले दिन सुबह 4 बजे जब वह बाथरूम गई और काफी देर तक नहीं लौटी, तब परिजनों ने देखा कि वह बेहोश पड़ी थी। आनन-फानन में उसे कोंटा के एक आरएमपी डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन क्लीनिक बंद थी।

इसके बाद उसे आंध्रप्रदेश के चित्तूर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि युवती 8 माह की गर्भवती थी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस को कोंटा थाने को सौंप दिया है। शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया गया। मृतका के परिजनों – ने इस घटना को गहराई से दुखद बताया और न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि “हमारी बेटी को किस हाल में वापस लाया गया, हमें कुछ नहीं बताया गया, बस अब यही चाहते हैं कि उसे न्याय मिले और जो जिम्मेदार हैं उन्हें सजा मिले।

राज्य महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी पहुंचीं मृतक के गांव, उच्च स्तरीय जांच की मांग

घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी बुधवार को चिंतकोंटा गांव पहुंचीं और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “यह न सिर्फ एक बेटी की मौत है, बल्कि हमारे समाज की चुप्पी पर भी सवाल है। यदि कोई व्यक्ति इस युवती की परिस्थिति के लिए जिम्मेदार है, तो वह कानून की पकड़ से नहीं बचेगा। मैं स्वयं जिला प्रशासन और पुलिस से लगातार संपर्क में हूं और सुनिश्चित करूंगी कि इस परिवार को न्याय मिले।” उन्होंने यह भी कहा कि महिला आयोग इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेता है और हर स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

परिजनों से मिलकर भावुक हुईं दीपिका तो वहीं युवती के पिता भी दीपिका से मिलकर रोने लगे

कोंटा के चिन्तकोंटा ग्राम में खुदकुशी कर अपने जीवन का अंत करने वाली 24 वर्षीय आदिवासी युवती के परिजनों से मिलकर बहुत ही भावुक हो गई राज्य महिला आयोग की सदस्य अधिवक्ता दीपिका शोरी तो वहीं युवती के पिता भी दीपिका को देखकर रोने लगे,दीपिका ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं भी आपकी बेटी की ही तरह हूँ मुझे अपने परिवार का सदस्य ही समझिए और मैं आपको भरोसा दिलाती हूँ कि आपकी बेटी के जीवन को बर्बाद करने व उसे इस स्तिथि में लाने की वो अपने जीवन का अंत करने पर मजबूर हो गई उसका पता लगाकर उसे सजा दिलाने तक मैं चुप नहीं बैठूंगी जल्द ही आपको न्याय मिलेगा

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *