Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

छत्तीसगढ़| बहुचर्चित कोयला घोटाले में एक और अहम गिरफ्तारी हुई है।मध्यप्रदेश भोपाल EOW टीम ने जीपीएम के मरवाही से शेख जफर को गिरफ्तार किया जो इस पूरे घोटाले के मुख्य आरोपी विनोद सहाय का सहयोगी बतलाए जा रहा है। इससे पहले 25 जून 2025 को मुख्य साजिशकर्ता विनोद सहाय को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया था।।फिलहाल शेख जफर को भोपाल EOW की टीम अपने साथ भोपाल लेकर रवाना हो गई है।

बहुचर्चित कोयला घोटाले को लेकर मध्यप्रदेश की भोपाल EOW की टीम ने जीपीएम के मरवाही में दबिश देकर शेख जफर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है इससे भोपाल पुलिस की टीम ने 25 जून 2025 को मुख्य इस मामले में साजिशकर्ता विनोद सहाय को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया था।

जांच में सामने आया था कि शेख जफर, निवासी अनूपपुर (म.प्र.)और विनोद सहाय के साथ मिलकर फर्जी बिलों और सेल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये का कोयला व्यापार दर्शाकर हेराफेरी करने का आरोप है जांच में फर्जी फर्मों और लेनदेन का खुलासा होने की बात कही जा रही है जिसमें शेख जफर के नाम से संचालित दो कंपनियाँ अम्बर कोल डिपो,अनम ट्रेडर्स ये दोनो फर्म जबलपुर के रानीताल पते पर पंजीकृत कराया गया था और अभिजीत ट्रेडर्स, मां रेवा ट्रेडर्स, नमामि ट्रेडर्स के साथ व्यापार दर्शाया गया वहीं विनोद सहाय की फर्म JMKD कोल के जरिए भटिया कोल (बिलासपुर), खालसा कोल (बिलासपुर), आर्यन वॉशरी, जैन वॉशरी (अनूपपुर), हरिजिका कोल (रायगढ़) और अन्य फर्मों के साथ भी फर्जी व्यापार दिखाया था वही प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांपा नेशनल फर्म (प्रोप्राइटर अक्कू जेठानी) एमएसपी पॉवर प्लांट, रायगढ़ बीएस सिंघल पॉवर प्लांट, रायगढ़ नाम के इन संस्थानों को शेख जफर के माध्यम से फर्जी बिल उपलब्ध कराए गए थे, और कोयला आपूर्ति के नाम पर दिखाने के नाम पर कागज़ी कारोबार किया गया।इस पूरे मामले में राजा सरावगी (बुढार), अशोक चतुर्वेदी (बुढार), और राजेश कोटवानी (बिलासपुर) के नामों का भी खुलासा हुआ है, जिनसे कोयला क्रय दिखाकर बिल तैयार किए जाते थे मामले में आज मरवाही से गिरफ्तार किए गए शेख जफर को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, जिससे इस कोयला घोटाले के और भी बड़े खुलासे की उम्मीद है।इस गिरफ्तारी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) व अन्य जांच एजेंसियों की भी नजरें अब इस नेटवर्क पर हैं।यह मामला छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के उद्योग समूहों तक फैले एक संगठित कोयला फर्जीवाड़ा गैंग का हिस्सा माना जा रहा है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *