Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

गरियाबंद @ जिले के अमलीपदर थान क्षेत्र में फिर एक बार पुलिस ने ओडिसा निर्मित शराब खपाने वालो पर बड़ी कार्यवाही किया है, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीमा चेक पोस्ट पर घेरा बंदी करके दो आरोपियों की गिरफ्तार किया है, मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस कर सकती है।

गिरफ्तार आरोपियों से 182 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया है।जप्त शराब ओडिसा में बना हुआ है, जिसे छत्तीसगढ़ में खपाने लाया जा रहा था, आरोपी इसे छत्तीसगढ़ सीमा के बीरीघाट स्थित नदी घाट में छुपा कर रखे हुए थे, जिसे ओडिसा सीमा स्थित ढाबा ले जाकर बेचा जाता था,पुलिस ने इससे पहले 23 जनवरी को इसी गिरोह के एक प्रमुख सदस्य से 223 लीटर ओडिसा निर्मित अंग्रेजी शराब की जप्त कर आरोपी की जेल भेजा था, लेकिन बाकी सदस्य दोबारा इसी काम पर लगे हुए थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *