Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

धमतरी /नगरी @ नगर पंचायत चुनाव पांच दिन शेष हैं। इसी कड़ी में युद्ध स्तर पर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत नगरी में चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। गुरुवार को को नगर के साहु सदन में मां कर्मा की पुजा अर्चना कर भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद प्रत्याशी विनीता कोठारी,और वार्ड क्रमांक06 के पार्षद प्रत्याशी विकास बोहरा ने घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन और आशीर्वाद मांगा।

जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशियों ने नगर की जनता को अपनी विकास कार्यों की उपलब्धि एवं योजनाओं और विकास कार्यों से अवगत कराया और मतदाताओं ने इस जनसंपर्क रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्रत्याशियों ने भरोसा दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों में से मिलकर अपने लिए और विकास कार्यों के लिए समर्थन मांगा।बलजीत छाबड़ा भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी , विकास बोहरा पार्षद प्रत्याशी जनता के प्रति समर्पित व सक्रिय भूमिका में रहते हैं हैं। उनके विजयी होने पर वार्ड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। जनसंपर्क अभियान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल मजबूत होता दिख रहा है जनसंपर्क रैली में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एव चुनाव प्रभारी नागेन्द्र शुक्ला, दिनेश्वरी नेताम,चैलेश्वरी साहु,भाजपा नेता रूपेंद्र साहु , नरसिंह मरकाम युवा भाजपा नेता,गोपी कश्यप, धर्मेंद्र निषाद, अनिल यादव,संजय सारथी,डां,खेमेन्दर साहु, भाजपा युवा नेता जितेन्द्र गोलू मंडावी ,अमरोतीन यादव,जहुरा यादव,निधी यादव,सकुन्तला यादव, भानुमती यादव,मिना बाई यादव,मंगतीन यादव,सावेतरी निषाद,यश संचेती,जानू तिवारी,विकास सोनी,मनीष शर्मा,भान बाई साहू,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व महिला कार्यकर्ता शामिल रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *