Breaking
Sat. Nov 15th, 2025

धर्मेन्द्र सिंह सुकमा @ सीमा से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरी जिले में 4 लाख की इनामी महिला नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता मिली। महिला नक्सली छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा, तीनों राज्यों में करीब 11 से अधिक घटनाओं में शामिल थी। गिरफ्तार महिला नक्सली छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले जांगला थाना क्षेत्र की निवासी है।

मलकानगिरी पुलिस ने बताया कि नक्सलियो की उपस्थिति के इनपुट पर आधार पर थाना एमवी -79 के कुर्ती जंगल क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 22 साल की महिला संदिग्ध तरीके से घूमते हुए पाया गया, जिसे सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कैडर नक्सलियों है और राशन इकट्ठा करने के लिए वहां आई थी। पूछताछ करने पर अपना नाम माड़वी अंती (लेकी) पिता बामन माड़वी, ग्राम-पुलहार, ग्राम पंचायत- कोंदरजी, थाना-जांगला, जिला-बीजापुर निवासी है। वह वर्ष 2017 में प्लाटून में नक्सलियो समूह में शामिल हुई थी, पश्चिम बस्तर डिवीजन (सी.जी.) के सुकराम (डीसीएम) के नेतृत्व में वर्ष 2020 से वह माओवादी लीडर उदय की सुरक्षा टीम में शामिल थी, गिरफ्तार महिला नक्सली एसएलआर हथियार रखती थी। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में करीब 11 से अधिक घटनाएं शामिल थी, ओडिशा पुलिस के द्वारा 04 लाख रूपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार महिला नक्सली को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

मलकानगिरी डीआईजी नीति शेखर ने बताया कि नक्सलियों की मवजूदगी की सूचना पर कुर्ती के जंगलों में जवान सर्चिग पर निकले थे 4 लाख की इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है न्यालय में पेस कर जेल भेज दिया गया है

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed