Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

धमतरी @ जिले में आने वाले रबी के फसलों पर कलेक्टर का बयान सामने आया है कि रबी के फसल के समय धान न लगाया जाए जबकि धान के स्थान पर दलहन तिलहन लगाने पर जोर दिया जाय क्योंकि दरअसल खरीप के फसल के बाद अब आने वाले समय में किसान रबी के फसल के लिए तैयारी में जुट गए है,

रबी के धान फसल में पानी का खपत ज्यादा होता है जिससे किसानों को नुकसान का भी सामना करना पड़ जाता है,कई किसान कर्ज लेकर धान की खेती करता है लेकिन रबी फसल के समय पानी की कमी होने के चलते फसल बर्बाद हो जाता है इसके साथ किसान कर्ज के बोझ में दबते चले जाते हैं, यही नहीं जब जल स्तर भी काफी नीचे चला जाता है तो सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को ही झेलना पड़ता है,इसे देखते हुए कलेक्टर द्वारा रबी फसल के समय में किसानों से धान को न लेकर दलहन तिलहन लेने पर जोर देते हुए शिविर लगाया जा रहा है,

बता दें इसके साथ ही पिछले स्तर रबी फसल के लिए दो करोड़ ऋण दिया गया था जबकि इस सत्र अभी से ही छः करोड़ का ऋण दिया जा चुका है .बहरहाल धमतरी जिले के किसान सबसे ज्यादा धान का फसल लेते नजर आते है लेकिन देखना यह होगा कलेक्टर के समझाइश के अनुसार किसान रबी के फसल में धान लगाते है या दलहन तिलहन पर ज्यादा फोकस करते नजर आएंगे यह तो आगे देखने वाली बात होगी

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *