Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

धर्मेंद्र यादव धमतरी @ जिले से एक खबर सामने आ रही जहां अंग्रेजी शराब दुकान में शराब दुकान के सुपरवाइजर के साथ आबकारी विभाग कार्यालय नगरी के चपरासी ने मारपीट की है.बता दे नगरी के अंग्रेजी शराब दुकान में आबकारी विभाग के भृत्य ने अंग्रेजी शराब दुकान के सुपरवाइजर के साथ जमकर मारपीट किया.

भृत्य व्दारा शराब दुकान में मुफ्त में शराब की डिमांड किया गया जिस पर सुपरवाइजर द्वारा शराब देंने पर मना कर दिया गया.इस बातों पर गुस्सा होकर भृत्य रविकुमार ध्रुव ने जमकर हंगामा करते हुए सुपरवाइजर के ऊपर हमला कर दिया.इस घटना में सुपरवाइजर के आंख के पास गंभीर चोटें आई है जिसके बाद इस मामले में सुपरवाइजर राजू कोसरे ने नगरी थाना में शिकायत दर्ज कराया है और प्रार्थी का नगरी सिविल अस्पताल में मुलायजा कर नगरी पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *