Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

धर्मेन्द्र सिंह सुकमा @ नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस जवानों को बड़ी सफलता मिली है भेजी इलाके में जवानों ने 5 लाख ईनामी नक्सली कमांडर को ढेर कर दिया है वही सुकमा के थाना किस्टाराम एवं भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत डब्बाकोंटा, एंटापाड़, बुर्कलंका पामलूर, सिंघनमड़गू व आस-पास क्षेत्र में कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 212 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सूचना स्थल की ओर नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम गच्चनपल्ली के जंगल-पहाड़ी को सर्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे ।

गच्चनपल्ली एवं पामलूर के मध्य जंगल-पहाड़ी में घात लगाकर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे सुरक्षाबलों द्वारा भी यथा-स्थान पर पोजिशन लेकर आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही मे फायरिंग किया गया। सुरक्षा बलों के जवाबी कार्यवाही से सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व नक्सली अपने आपको घिरता हुआ देखकर जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग खड़े हुए, मुठभेड़ लगभग 25-30 मिनट तक चली।

मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल व आस-पास की एरिया में सर्चिंग करने पर 01 अज्ञात पुरूष नक्सली का शव व शव के पास 01 नग पिस्टल मय 04 जिंदा राउण्ड, 01 नग पिट्ठू, जिसके अंदर गांठ लगा हुआ कोर्डेक्स वायर लगभग 02 मीटर, 01 जोड़ी काली वर्दी, 04 नग जिलेटिन रॉड, 04 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 02 बैनर, 01 नग रेडियो, 01 नग कैलकुलेटर, नक्सल साहित्य, 01 नग चाकू, 02 नग बम फटाका, दवाईयॉ एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया।

मुठभेड़ में मारा गया नक्सली के शव व बरामद सामाग्री को जिला मुख्यालय लाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है मुठभेड़ मे मारा गया नक्सली की शिनाख्तगी पोट्टाम लोकेश निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर (छ0ग0), नक्सल संगठन में पद किस्टाराम एरिया कमेटी ACM , ईनामी 05 लाख रूपये के रूप में किया गया मुठभेड़ में मारा गया नक्सली पोट्टाम लोकेश, नक्सली संगठन में वर्ष 2011 में भर्ती होकर 01 वर्ष तक पश्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय रहा, वर्ष 2012 में पश्चिम बस्तर कंपनी 02 का सदस्य के रूप में कार्य किया, वर्ष 2013 में सी.सी. प्रोटेक्शन कंपनी नंबर 07 में रह कर पूर्व सेन्ट्रल कमेटी महासचिव गणपति (CCM) का गार्ड में वर्ष 2022 तक सक्रिय था, वर्ष 2022 माह मई से किस्टाराम एरिया कमेटी में तबादला किया गया एवं दिसम्बर 2023 में किस्टाराम एरिया कमेटी ACM के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

मृत नक्सली के पत्नि कट्टम बंजनी निवासी टेकलगुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, संगठन में किस्टाराम एरिया कमेटी अन्तर्गत पडियोरा पोल्लो कमेटी अध्यक्षा (पार्टी सदस्या) के पद पर सक्रिय है वही मुठभेड़ में मारा गया नक्सली उपरोक्त पदों पर रह कर विभिन्न नक्सली गतिविधियॉं जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर एवं घात लगाकर हमला करना, आम नागरिको की हत्या करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर बम लगाना एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहा है।

एसएसपी निखिल अखरेचा ने बताया कि नक्सलियों की मुवजूदगी की सूचना पर भेजी से डीआरजी सीआरपीएफ की सुयक्त पार्टी ऑपरेशन पर निकली थी तभी पामलूर के जंगलों में जवानों के साथ मुठभेड़ हुई सर्चिंग के द्वरान एक नक्सली का शव और पिस्टल सहित भारी मात्रा में विस्पोटक बरामद हुआ है नक्सली की पहचान पोट्टाम लोकेश के रूप में हुई है उसपर शासन के द्वारा 5 लाख का ईनामी है सुकमा जिले में कई बड़ी वारदातों में सामिल रहा है

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *