Breaking
Wed. Nov 19th, 2025
विधायक कार्यालय के सामने भाजपाई

गुंडरदेही। सवाल तो पूछे जाएंगे और जवाब भूपेश सरकार को देना होगा। कुछ यही सोच लेकर कांग्रेस सरकार की ढाई साल के कार्यकाल में चुनावी वादे को याद दिलाने आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा व गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधायक कुंवर सिंह निषाद के कार्यालय पहुंचे। भाजपाईयों ने विधायक से जवाब मांगा कि आपने गंगाजल लेकर के कसम खाई थी पूर्ण शराबबंदी की, प्रदेश के युवाओं को 2500 रुपया हर महीने बेरोजगारी भत्ता देने के साथ किसानों को 2वर्ष बोनस और 2500 में धान खरीदी कि एकमुश्त रकम देने का वादा किया था जिसमे प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रहा।

भाजपाइयों ने जन घोषणा पत्र को याद दिला छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के ढाई साल के कार्यालय को वादा खिलाफी बतलाया। भाजपाइयों ने कहा आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक वर्ग युवा, महिलाएं, किसान, बुजुर्ग सभी अपने आपको छला और ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। ऐसे में जनता को कांग्रेस सरकार के लिए आत्म चिंतन व आत्म मंथन का करने की बात कही।

ऐसे में अब यह सवाल खड़ा होता है कि जब भाजपाई कांग्रेसियों से ढाई साल का हिसाब लेने पहुँच रहें है, तो क्या अब कांग्रेसी भी भाजपा से लेने जाएंगे अच्छी दिन का हिसाब।

भारतीय जनता पार्टी जिले के महामंत्री प्रमोद जैन किशोरी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ,मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन, राजू अग्रवाल, युवा मोर्चा के महामंत्री विकास जैन, जिला उपाध्यक्ष संदीप साहू, जिला पंचायत सदस्य नीतिश यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, टूमन साहू, प्रमोद पटेल, पंकज चौधरी, मयंक अग्रवाल, उषा यादव, ढालेंद्र साहू, विश्वजीत तिवारी, अनूप देशमुख भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

You Missed