Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

पुलिस और माओवादियों के बीच बड़ी मुठभेड़,सर्चिंग में अब तक 12 माओवादियों के शव बरामद,3 AK47, 2 INSAS, 1 कार्बाइन, 1 SLR समेत 7 ऑटोमोटिव हथियार बरामद

एनबीसी इंडिया 24 कांकेर / छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई जिसमे जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर करने में सफलता मिली है साथ ही मुठभेड़ स्थल से जवानों ने आटोमेटिव हथियार ,नक्सल सामग्री भी बरामद किए है।

बताया जा रहा है की मुखबिर से सूचना मिली थी की वंडोली गांव के पास बड़े नक्सलियों का जमावड़ा हुआ है,इसी सूचना पर आज सुबह लगभग 10 बजे गढ़चिरौली से एक ऑपरेशन लॉन्च किया गया था जिसमें डिप्टी एसपी के नेतृत्व में 7 सी 60 पार्टियों को वंडोली गांव जो छत्तीसगढ़ सीमा के पास भेजा गया था।

दोपहर में हुई मुठभेड़ और देर शाम रुक रुक कर हुई मुठभेड़

जवानों को अपनी ओर आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, दोपहर में भारी गोलीबारी शुरू हुई और देर शाम तक रुक-रुक कर 6 घंटे से अधिक समय तक जारी रही.मुठभेड़ स्थल से सर्चिंग में अब तक 12 माओवादियों के शव बरामद किए गए है साथ ही 3 AK47, 2 INSAS, 1 कार्बाइन, 1 SLR समेत 7 ऑटोमोटिव हथियार भी बरामद किए गए हैं. मारे गए माओवादियों की पहचान की जा रही है।

इस मुठभेड़ में दो जवान हुए घायल

C 60 के एक पीएसआई और एक जवान को गोली लगी है. वे खतरे से बाहर हैं और नागपुर के अस्पताल में इलाज जारी है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *