Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

धमतरी नगर निगम में कथित डीजल घोटाले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने निगम कार्यालय का घेराव किया। उनका आरोप है कि एक बजाज पल्सर बाइक के नाम से प्रतिदिन 50 लीटर डीजल लिया जा रहा था, जो आरटीआई में खुलासा होने के बाद सामने आया। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया और कई बैरिकेड तोड़ दिए।

प्रदर्शन के दौरान की घटनाएं:

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझटकी भी हुई।
कांग्रेस ने शहर के मकई चौक से एक पल्सर वाहन को लेकर विरोध रैली निकाली, जो निगम कार्यालय तक चली।
निगम आयुक्त ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस की चेतावनी:

अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस आगे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

अब देखना यह होगा क्या सच मूच में पल्सर वाहन के नाम पर डीजल घोटाला हुआ है या नहीं यह तो जांच के बाद ही पता लग पाएगा

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *