Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

महिंद्रा बस का फटा टायर अनियंत्रित होकर जा घुसी दो दुकानों पर, दो की मौके पर मौत, कई यात्री घायल

 

 

विजय साहू कोंडागांव/ फरसगांव नेशनल हाइवे 30 मांझीआठगांव में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। टायर फटने से महिंद्रा क्रमांक सीजी 19 एफ 0249 की बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे स्तिथ दो दुकानों में घुस गई है। इस हादसे में बस के चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही कई यात्री घायल हो गये है जिनमे से दो की स्तिथि गम्भीर बनी हुई है । सूचना पर तत्काल फरसगांव पुलिस मौके पर पहुचकर घायलों को उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल भिजवाया गया है वही मृतक के शवों को चीरघर में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि महिंद्रा बस रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी तभी नेशनल हाइवे 30 मांझीआठगांव के पास बस के सामने का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे स्तिथ दो दुकानों में जा घुसी। इस हादसे में बस के चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही कही यात्री घायल हो गये सभी को उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है। जहा सभी उपचार जारी है ।

 

 

वही दुर्घटना में मृतक ड्राइवर का नाम घनश्याम साहू पिता सरजू साहू उम्र 32 वर्ष निवासी रायपुर, मृतक कंडेक्टर का नाम अरुण दुबे पिता उम्र 40 वर्ष निवासी हाल रायपुर रीवा (एमपी) वहीँ गंभीर रूप में घायल आमीन मसीह 35 वर्ष फरसगांव निवासी, सुरेश मरकाम पिता बिसरू राम, 32 वर्ष बहिगांव निवासी, नाधु राम चंद्रवनशी निवासी रायपुर, कान्हा पटेल पिता लवकुश 7 वर्ष, अनिल निवासी कोरबा जिला, राकेश कुमार निवासी पंजाब कोंडागांव आईटीबीपी का जवान, प्रमिला पटेल पति लवकुश निवासी कांकेर है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *