Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

केजंग गांव में मोबाईल टॉवर जलाने वाला नक्सली आरोपी गिरफतार

 

 

विजय साहू कोंडागांव/ पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के अदेशानुसार एवं अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव रूपेश डान्डे के निर्देश पर तथा अनु अधिकारी पुलिस मर्दापाल सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में पता साजी दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम केजंग निवासी एक व्यक्ति द्वारा उक्त दिनांक घटना को ग्राम केजंग के जीओ मोबाईल टॉवर को जलाया है कि सुचना पर अनु० अधिकारी पुलिस मर्दापाल सतीश भार्गव के हमराह सीएएफ एवं जिला बल के टीम तैयार कर ग्राम केजंग की ओर रवाना हुए तब जंगल में एक व्यक्ति पुलिस को देख कर लुक छिप कर भाग रहा था ।

 

 

जिसे घेरा बंदी कर अपने अभिरक्षा में लेकर उक्त व्यक्ति का नाम पुछा जो अपना नाम रूकधर सोरी निवासी कजंग बताया जिसे मुखबीर कि सूचना से संन्तुष्ट होकर उक्त व्यक्ति को थाना बयानार लाये एवं दिनांक 27.03.2024 के घटना के संबंध में बारिकी से पूछ ताछ करने पर रूकधर सोरी बताया की वह उक्त घटना दिनांक को नक्सली कमाण्डर रैजू लोहार, विजय, चैता, एवं अन्य नक्सलियों के साथ रात्रि में ग्राम केजंग के मोबाईल टॉवर को जनरेटर का डीजल निकाल कर जनरेटर को एवं पैनल को जला दिये बैनर बाधे और पर्चा फेके फिर ग्राम पेरमापाल तरफ निकल गये।

 

 

नक्सली आरोपी रूकधर सोरी पिता स्व० सुक्का सोरी उम्र 50 वर्ष निवासी केजंग थाना बयानार जिला कोण्डागांव द्वारा अपराध कबुल करने से विधिवत गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार कर पृथक से रिमाण्ड तैयार कर माननीय विशेष न्यायाधीश (NIA) जिला कोण्डागांव पेश किया जाता है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *