Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों के विरूद्ध नियमित चेकिंग एवं कार्यवाही जारी

 

 

शैलेश सेंगर दंतेवाड़ा/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आचार संहिता लागू होने के बाद से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला के सरहदी क्षेत्रो में SST टीम का गठन कर अन्य जिले व राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

 

 

सोमवार एक अप्रैल के दोपहर करीबन 1 बजे में SST चेक पोस्ट नाका पातररास में दंतेवाड़ा की ओर से आ रहे कार क्रमांक सीजी 04एल एम 1711 के चालक रंजीत नाग पिता जलंदर नाग निवासी केशलूर को रोक कर जांच किया गया

 

 

कार के अन्दर से नगदी 6,00,000 रूपये (छः लाख रूपये) मिला जिसके संबंध चालक रंजीत नाग को उक्त रकम के सबंध में वैध दस्तावेज पेश करने बोलकर नोटिस दिया गया जो जवाब में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर विधिवत कार्यवाही कर उक्त नगदी रकम 6,00,000 रूपये जप्त किया गया। 

 

 

आदर्श आचार संहिता लागू होने पर दन्तेवाड़ा जिले के सरहदी क्षेत्र में SST टीम द्वारा लगातार वाहनों की सघन जांच की जा कर अवैध शराब, गांजा, नकदी के परिवहन पर सक्त कार्यवाही की जा रही है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *