Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

माओवादियों की फिर से सामने आई कायराना करतूत, 17 दिनों तक घायल ग्रामीण को बनाया बंधक

 

 

दंतेश्वर कुमार ( चिंटू )बीजापुर / माओवादियों द्वारा लगाए गए आईडी बम के चपेट में आने से ग्राम कचिलवार निवासी 18 वर्ष का युवक गुड्डू लेकाम बुरी तरह घायल हो गया है दोनों पैर पूरी तरह से बर्बाद और हाथ मे भी आई है चोट, अपने घर मे एकलौता कमाने वाला गुड्डू लेकाम अब कभी भी अपने पैरों से खड़ा नही हों पाएगा. माओवादियों द्वारा, गुड्डू को 11 मार्च 2024 को आईडी (बम) के चपेट में आने के बाद भी 28 मार्च तक 17 दिन उसे जबरजस्ती जंगल मे बंधक बना के रखा गया.

 

 

बताया जा रहा है कि बीजापुर के ग्राम कचिलवार थाना नैमेड निवासी गुड्डू लेकाम निजी काम से चेरला तेलंगाना गया हुआ था और दिनांक 11 मार्च को वापस अपने घर ग्राम कचिलवार थाना नैमेड आने के लिए पैदल ही जंगल के रास्ते वापस निकला जब वह वापस अपने गांव के पास पहुंचा ही था कि देर शाम 7:30 बजे के आसपास नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए गए आईडी बम की चपेट में गुड्डू आ गया और पूरी तरह से घायल हो गया.

 

 

घायल होने के बाद माओवादी  उसे वहीं बंधक बनाकर 28 मार्च तक छुपा कर रखे थे गुड्डू के परिजनों को घटना का पता चलने पर गाँव वालों के साथ जाकर गुड्डू लेकाम को रविवार को वापस लाकर जिला अस्पताल में भर्ती किये.

 

जहां उसकी हालत गंभीर होने व दोनों पैर जख्मी होने से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है . घटना पर बीजापुर थाना मे माओवादियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *