Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों के विरूद्ध नियमित चेकिंग एवं कार्यवाही जारी

 

 

शैलेश सेंगर दंतेवाड़ा / लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आचार संहिता लागू होने के बाद से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी जिला दंतेवाडा व पुलिस अधीक्षक गौरव राय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल कपिल चन्द्र के निर्देशन में जिला के सरहदी क्षेत्रो में SST टीम का गठन कर अन्य जिले व राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

 

बताया जा रहा है की मंगलवार के दोपहर करीबन 1 बजे SST चेक पोस्ट नाका भांसी में बचेली की ओर से आ रहे मारूति कार क्रमांक सीजी 18 के 4117 के चालक झुमुक लाल नागेश पिता सुदरू राम नागेश उम्र 40 वर्ष निवासी सुभाष नगर बचेली को रोक कर जांच किया गया,

 

जो की कार के अन्दर डेस्क बोर्ड केबिन में नगदी 1,04,500 रूपये (एक लाख चार हजार पांच सौ रूपये) मिला जिसके संबंध चालक झुमुक लाल को उक्त रकम के सबंध में वैध दस्तावेज पेश करने बोलकर नोटिस दिया गया जो जवाब में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर विधिवत कार्यवाही कर उक्त नगदी रकम 1,04,500 रूपये जप्त किया गया। 

 

आदर्श आचार संहिता लागू होने पर दन्तेवाड़ा जिले के सरहदी क्षेत्र में SST टीम द्वारा लगातार वाहनों की सघन जांच की जा कर अवैध शराब, गांजा, नकदी के परिवहन पर सक्त कार्यवाही की जा रही है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *