Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी के फुलगट्टा पंचायत में था सक्रिय। आत्मसमर्पित माओवादी नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटनाओं में था शामिल।

 

 

शैलेश सेंगर दंतेवाडा /नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी की प्रतिबंधित नक्सली संगठन में फुलगट्टा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य रामा ओयाम पिता स्व0 बुधराम ओयाम उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेद्दापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने बुधवार को पुलिस अधिकारियो के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी दन्तेवाड़ा का विषेष योगदान रहा।

 

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 173 ईनामी माओवादी सहित कुल 679 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *