Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

CHHATTISGARH/ धमेंद्र यादव धमतरी: पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय के सख्त निर्देश पर जिले में सामाजिक बुराई अवैध शराब,जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चला कार्यवाही की जा रहे है इसी तारतम्य में थाना प्रभारी रूद्री पेट्रोलिंग के लिए क्षेत्र की मुड़पार के ओर निकले थें तभी ग्राम मुड़पार में मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग ग्राम बरारी लोलर दाई मंदिर के पास में अवैध रूप से आम जगह पर हाथ भठ्ठी का कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे है, कि सूचना पर हमराह स्टॉफ व गवाहों को लेकर मौका स्थल पर पहुँच घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहां तीन व्यक्ति अपने कब्जे मे दो पीले रंग की प्लास्टिक बोरी मिले जिसके अंदर  सफेद प्लास्टिक झिल्ली में 60 पैकेट एवं दुसरे बोरी के अंदर सफेद प्लास्टिक झिल्ली में 50 पैकेट कुल 110 पैकेट एवं  प्रत्येक पैकेट मे 500-500ml भरा कच्ची महुआ शराब कुल 55 लीटर किमती 5500/रू का बरामद हुआ, जिन्हें गवाहों के समक्ष सीलबंद कर शराब बनाने भीगा कर रखे गए लाहान को नष्ट कर आरोपियों के विरुद्ध  34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है

पकड़े गए आरोपी

01. पुसऊ ऊर्फ सोनू निषाद पिता स्व० नीलु निषाद उम्र 19 वर्ष,
02. त्रिलोक निषाद पिता सुदामा निषाद उम्र 24 वर्ष,
03. दीपक मानिकपुरी पिता स्व० पवन दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रुद्री डीएसपी.परि.विंकेश्वरी पिंदे,प्रआर०शेखर सिन्हा, आर०योगश नाग,भूनेश्वर कोर्राम,राजेन्द्र नायक,मआर०शबा मेमन का विशेष योगदान रहा।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *