Breaking
Sun. Apr 19th, 2026
https://youtu.be/NEzWkYRVqWI

Nbcindia24/ विजय दुबे कोरबा/ एक तरफ पूरा प्रदेश कोरोना से जंग में लड़ रहा है वही कोरबा के करतला विकास खंड के बताती के गांव में एक विशाल काय किंग कोबरा घर के बरामदे में रखें बास के नीचे बैठा हुआ था, जिसको देख घर वाले भाग खड़े हुए बिना देरी किए गांव वालों ने कोरबा जिले से स्नेक रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी।

जिसके बाद बिना देरी किए जितेंद्र ने कोरबा डीएफओ श्री प्रियंका पाण्डेय को जानकारी दी तो डीएफओ ने तत्काल डिपार्टमेंट को रेस्क्यू टीम के साथ जाने का आदेश दिया, जिसके बाद रेंजर कर्मकार पूरे टीम के साथ बताती के लिए रवाना हुए , मौके स्थल में पहुंचने पर देखा गाव वाले बड़ी संख्या में खड़े हुए देख रहें थे भीड़ को हटाया गया क्यों की किंग कोबरा बहुत ही तेज और गुस्सैल होता हैं रेस्क्यू के दौरान कोई अप्रिय स्थिति न निर्मित हों उसके लिए सभी को वाहा से हटाया गया जिसके बाद जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू ऑपरेशन अपने टीम के सदस्यों के साथ चालू किया, बास के नीचे बैठे विशाल काय किंग कोबरा को देख सब लोग हैरान थे, बाहर निकालते ही लोगों उस सांप को देखते रह गए, बड़ी सावधानी से उसको रेस्क्यू किया गया, यह पहला अवसर था जब जितेंद्र सारथी को किंग कोबरा मिला जो उनके टीम के लिए बहुत बडी बात रही साथ ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लिए भी बहुत बडी बात रही, रेस्क्यु ख़तम कर उसे कोरबा डीएफओ श्री प्रियंका पाण्डेय मैडम को दिखाया गया जिसमें वे स्वयं ही रिलीज में चलने की बात कही, डीएफओ मैडम ने बताया की इससे पहले भी मिले है पर इस साइज का का पहला मामला हैं साथ ही इनके लिए जल्द हीं इनके संरक्षण के लिए कुछ किया जाएगा।

Nbcindia24

Related Post