Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

चुनाव में कांग्रेस को फायदा पहुंचाने 15वें वित्त में हुई करोड़ों की सेंधमारी – पूर्वमंत्री महेश गागड़ा , बीजेपी नेता महेश गागड़ा ने बयान जारी कर जिम्मेदार अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी 

 

आशीष पदमवार/ बीजापुर/ पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने जिला प्रशासन पर एक बार फिर बड़े आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता महेश गागड़ा ने बयान जारी करते हुए जिला पंचायत सीईओ पर बड़ा आरोप लगाया है। गागड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम शाह मंडावी को फायदा पहुंचाने के लिए मनरेगा में मुरूम कार्य और पंचायतों की राशि में बड़ा हेर-फेर किया गया है। 

महेश गागड़ा ने कहा है कि ग्राम पंचायतों की डीएससी अपने पास रखकर 15 वें वित्त योजना की राशि में बड़े स्तर पर सेंधमारी की गयी है। वहीं चुनाव से पहले कांग्रेस को फायदा पहुंचाने ग्राम पंचायतों के खातों से करोड़ों की राशि का आहरण भी किया गया है।

 

पूर्वमंत्री महेश गागड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दो टूक कह दिया है कि भाजपा की सरकार आ गई है, अब पाई-पाई की जांच होगी। ग्राम पंचायतों के खातों में डाका डालने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई के सरकार से मांग की जायेगी।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *