विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ,प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ,प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद

 

धर्मेन्द्र यादव / धमतरी / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम सभी के समवेत प्रयास से ही भारत विकसित बनेगा। हम सभी को पूरी निष्ठा और बेहतर प्रयासों से ही भारत को विकसित बनाना है। मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जिससे लोगों को कम समय में ही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा योजना ने लोगों के जीवन में बदलाव लाया है, इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। स्वसहायता समूह से जुड़कर महिलाएॅ नये रोजगार सृजित कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रहीं हैं। युवा वर्ग कौशल उन्नयन कर स्वरोजगार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नमो ड्रोन दीदी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना आगामी समय में कृषि व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

 

 ड्रोन के माध्यम से उन्नत कृषि व आधुनिकीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा तथा ड्रोन के संचालन से महिलाएं स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगी। इस दौरान उन्होंने फिट इंडिया मुवमेंट के संबंध में भी चर्चा की और सभी वर्ग के लोगो को फिट रहने प्रोत्साहित किया। उक्त वर्चुअल कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से देशभर से लोग जुड़े रहे। धमतरी जिले के गंगरेल रेस्ट हाउस में कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी सहित जिलाधिकारी शामिल हुए वन्ही कृषि विज्ञान केन्द्र  में उक्त वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव, उप संचालक कृषि मोनेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

 

कृषि विज्ञान केन्द्र धमतरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ शक्ति वर्मा ने केन्द्र की योजनाओं तथा कृषि विज्ञान केन्द्र धमतरी द्वारा किये जा रहे प्रमुख कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डॉ. वर्मा ने केन्द्र की जैविक खेती, ड्रोन तकनिक “पर ड्राप मोर क्राप” तथा जैविक खेती मिशन के बारे में जानकरी दी।कार्यक्रम के आरंभ में जैविक खेती करने वाले कृषक गाडाडीह के श्री रमन साहू ने जैविक खेती के विषय में अपने अनुभव बताये। कृषक श्री सखाराम साहू ने फसल चक्र परिवर्तन हेतु दलहनी व तिलहनी फसलों के उत्पादन के विषय में अपने अनुभव साझा किया। बिसराम सोनकर सारंगपुरी निवासी ने उद्यानिकी फसल की खेती के बारे बारे में अपने अनुभव साझा किया।

 

उपसंचालक कृषि मोनेश साहू तथा महेश बघेल उपसंचालक पशुपालन एवं मछली पालन विभाग से आये अधिकारी कमलनारायण तिवारी ने विभागीय योजानओं की जानकारी दी। केन्द्र के वैज्ञानिक प्रेमलाल साहू ने कृषि विज्ञान केन्द्र में संचालित प्राकृतिक खेती योजना के बारे में जानकारी दिया। केन्द्र की मृदा वैज्ञानिक डॉ वेधिका साहू ने मृदा परीक्षण तथा सॉयल हेल्थ कार्ड के बारे में बताया।

Nbcindia24

You may have missed