Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट के विरोध मे स्थानीय विधायक केदार कश्यप का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

 

एनबीसी इंडिया 24 न्यूज / नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करन्दोला मुख्य चौराहा मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी के तत्वाधान मे भाजपाइयों के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट के विरोध में स्थानीय विधायक केदार कश्यप का पुतला दहन कर धरना प्रदर्शन किया गया । इस दौरान कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी और नारायणपुर विधायक केदार कश्यप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसियों ने बताया कि प्रदेश मे भाजपा के सत्ता मे आने के बाद शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ है और इससे पहले ही भाजपा का असली चेहरा उजागर हुआ। भाजपा की शपथ ग्रहण के पूर्व ही दबंगई यह दर्शाती है कि आने वाले 5 साल छत्तीसगढ़ का स्थिति क्या होने वाला है। भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते है लोकतंत्र मे हार जीत लगा रहता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा करन्दोला मे जाकर हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किया गया जिसका हम घोर निंदा करते है। स्थानीय विधायक केदार कश्यप के पुनः विधायक बनने पर उनके कार्यकर्त्ताओ की दबंगई फिर से शुरू हुई है इसका जवाब जनता आगामी दिनों मे जरूर देगी।*

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन,सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान, उल्लास कश्यप,युवा कांग्रेस कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,सालीक बघेल,जया ध्रुव,तुलसी कश्यप,सुनील देवांगन,मोसु बघेल,बबलू बघेल,सानू कश्यप,एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर बघेल, जिला उपाध्यक्ष ओमकार यादव,ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी मंगल सेठिया,लखेश्वर ठाकुर,प्रमोद मौर्य, डीजेंद्र पाढ़ी,लखेश्वर ठाकुर,जईत पटेल,सोनसिंह ठाकुर, पुनऊ कश्यप,सुखदेव,बलराम,डमरू कश्यप, लोकेश कश्यप, दुकारू, दया,रमेश पांडे, फरसू बघेल,अर्चित कश्यप,विक्की कश्यप,भुनेश्वर कश्यप,लक्ष्मण दीवान, प्रवीण मौर्य,चिंगडू राम,राम सिंह,कृषणा,रामप्रसाद, दशमू राम, शिरो राम बघेल, कृष्णा कुमार, गुलाब चंद, महादेव,भादू राम,अर्जुन,सोनारू राम,गणेश बघेल,संपत,कमेलदास, समदूराम, मगिया राम, ढोई राम बघेल,गोमती,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *