Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

दंतेवाड़ा जिले के प्रगतिशील कृषक को मिला लखपति कृषक पुरस्कार, डिस्ट्रीक्ट मिलीनियर फार्मर आफ इंडिया अवार्ड 2023 का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा  नई दिल्ली में 6 से 8 दिसंबर 2023 को किया गया 

रायपुर / nbc इंडिया 24 न्यूज़ /रितेश यादव /  डिस्ट्रीक्ट मिलीनियर फार्मर आफ इंडिया अवार्ड 2023 का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा  नई दिल्ली में 6 से 8 दिसंबर 2023 को किया गया  जिसमें दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के प्रगतिशील युवा एवम जागरूक किसान शैलेश कुमार अटामी को लखपति किसान पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

विगत दिनों में कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा द्वारा जिले के लखपति किसानों की जानकारी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली को भेजी गई थी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के द्वारा दंतेवाड़ा जिले के शैलेश कुमार अटामी का चयन किया गया।

शैलेश कुमार अटामी ग्राम कासोली के प्रगतिशील युवा कृषक हैं और 25 एकड़ रकबा में एकीकृत कृषि प्रणाली के अंतर्गत धान, मूंग, सूरजमुखी, सब्जियां, अमरूद, नारियल, केले के साथ पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मछली पालन का काम करते हैं। बता दे की प्रगतिशील कृषक के पिता बोसाराम अटामी भी कई वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े हुए हैं एवम उनको भी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा पौधों की विविधता और किसान का संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा से समय-समय पर प्रशिक्षण एवं तकनीकी ज्ञान लेकर कृषि कार्य करते हैं और जिले के अन्य किसानों को प्रेरित करते हैं.

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *