Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

सांकरा चेक पोस्ट में गांजे तस्करी कर रहे आरोपी को सिहावा पुलिस ने किया गिरफ्तार

धर्मेन्द्र यादव / धमतरी /जिले के सिहावा पुलिस द्वारा बुधवार की देर रात्रि मे सांकरा फारेस्ट नाका चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग दौरान मैनपुर की ओर से आ रही एक नीले रंग के पल्सर वाहन सीजी 05 व्ही 7431 जिसमे दो व्यक्ति सवार थे जिसमें से पीछे में बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर वाहन से कूदकर जंगल की ओर भाग गया वही वाहन चला रहे व्यक्ति ओमप्रकाश पटेल को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.

पकडे गए व्यक्ति के पास से रखे काले रंग के बैग की विधिवत् तलाशी लेने  पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे मिला जिसके कब्जे से 05 किलोग्राम गांजा जिसकी  कीमती 100000/- रूपये, 01 नग एन्ड्राईड मोबाईल कीमती 3000 /- रूपये एवं मोटर सायकल पल्सर सी.जी. 05 व्ही 7431 कीमती 20000/- रूपये को आरोपी ओमप्रकाश पटेल के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया,गिरफ्तार आरोपी को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने पर अपराध क्र. 160/23 धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.फरार आरोपी शिवनारायण विश्वकर्मा का पतातलाश जारी है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा निरी.लेखराम ठाकुर, उनि.जी.एस.राजपूत, सउनि.लक्ष्मीनाथ निर्मलकर, प्रआर.चंद्रपाल डहरे, आर.विष्णु मरकाम, हरिशंकर सिन्हा थाना सिहावा एवं आर. योगेश सोम,आर. रंजीत कुर्रे थाना मेचका का विशेष योगदान रहा।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *