Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में  दौरा आज, नगरीय निकाय व पंचायती राज महासम्मेलन में होगी शामिल

 

कांकेर / दिनेश नथानी / कांकेर के गोविंदपुर स्कूल ग्राउंड में कांग्रेस का आज पंचायतीराज महा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का आगमन हो रहा है। इनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका मंत्रिमंडल के तमाम मंत्री भी शामिल होगें। इस दौरान करोड़ों रुपए का सौगात भी कांकेर को मिलेगा। इस कार्यक्रम के लिए व्यापक रूप से सुरक्षा के इंतजाम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान एक लाख की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्यक्रम का पिछड़ा वर्ग समाज ने बहिस्कार करने की भी बात कही है जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार राजेश तिवारी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज भी इस कार्यक्रम में आएगा। जिन लोगों ने विरोध किया है वो भाजपा के लोग हैं।

आज कांकेर में सभा को करेगी संबोधित

प्रियंका गांधी सुबह 11.40 पर रायपुर पहुंचेगी और 12 बजे कांकेर के लिए रवाना होंगी। पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होने के साथ ही प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करेंगी। सभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी दोपहर 3 बजे दिल्ली लौटेंगी।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *