Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

बीजापुर/आशीष पदमवार/ बस्तर फाइटर जवान का नक्सलियों ने किया अपहरण,मिली जानकारी के अनुसार एरमनार निवासी आरक्षक शंकर कुडियम जो बीजापुर पुलिस लाइन में पदस्थ था।जवान का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है।पिछले 7 दिनों से जवान लापता था।

जवान की रिहाई के लिए परिजनों व सर्व आदिवासी समाज ने कल अपील की थी जिसके बाद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर माना की जवान उनके कब्जे में है।

एस पी आंजनेय वैष्णव ने मामले पुष्टि करते हुए बताया की जवान अपने दोस्त के साथ भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उसपरी घाट गया था जहां से नक्सलियों की माड़ डिविजन कमिटी द्वारा जवान का अपहरण किया गया है। हम ऐसी अपेक्षा करते है की परिजनों की अपील और जनमानस की अपेक्षा के अनुसार जवान को जल्द छोड़ा जाएगा।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *