Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

युवक की बरारी कोटाभर्री मार्ग में खून से लथपथ लाश,पिस्टल,मोबाइल और स्कूटी घटना स्थल से बरामद,पुलिस जांच में जुटी

 

धमतरी/धर्मेंद्र यादव की रिपोर्ट /धमतरी जिले के शिव चौक निवासी युवक की बरारी कोटाभर्री मार्ग में खून से लथपथ लाश मिली है। लाश के पास से मौके पर प्वाइंट 22 पिस्टल और मोबाइल बरामद हुआ है। लाश के पास सड़क में सफेद रंग का एक्टिवा भी खड़ा हुआ था। जिसे बरामद कर लिया गया है।पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर रक्तदान एंबुलेंस के द्वारा शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

बरारी से कोटाभर्री जाने वाले मार्ग पर रविवार शाम को लगभग 80 मीटर अंदर झाड़ियों के बीच एक युवक की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही डीएसपी के के बाजपेई, रुद्री थाना प्रभारी सन्नी दुबे, कोतवाली प्रभारी बृजेश तिवारी, अर्जुनी प्रभारी राजेश मरई मौके पर पहुंचे हुए थे।लाश की शिनाख्त शिव चौक निवासी आकाश मिश्रा उर्फ सन्नी पिता स्वर्गीय दीपक मिश्रा के रूप में हुई है।इस मामले में डीएसपी के के वाजपेई ने बताया कि शाम को उन्हें सूचना मिली, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *