Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

Nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के द्वारा वहां के एक निरपराध आदिवासी के सिर में सरेआम लघुशंका किए जाने का अमानवीय कृत्य किया गया, भारतीय जनता पार्टी का यह अमानवीय चेहरा आदिवासियों और दलितों के विरोधी होने का सबूत है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से आदिवासी विरोधी रही है अब तो भाजपा के नेता आदिवासियों के सिर में पेशाब करने जैसा कुकृत्य भी मध्य प्रदेश के भाजपा विधायकों के शह पर करने लगे हैं भाजपा विधायक के प्रतिनिधि के द्वारा किया गया यह कृत्य घोर निंदनीय है अमानवीय है ऐसा कृत करने वालों को जितनी सजा दी जाए वह भी कम है आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रतिराम कोसमा ने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि भाजपा शासित सभी राज्यों में भाजपा नेताओं के द्वारा आदिवासी उत्पीड़न कोई नई बात नहीं है लेकिन मध्य प्रदेश के सीधी जिले ने भाजपा विधायक के प्रतिनिधि के द्वारा आदिवासी युवक के सिर में सरेराह पेशाब किया जाना मानवता को शर्मसार कर देने वाला कृत्य है भाजपा नेता का यह कृत्य उनकी मानसिकता को दर्शाता है हम देश के महामहिम राष्ट्रपति से अपेक्षा करते हैं कि आप पूरे देश के आदिवासियों के संरक्षक हैं देश के आदिवासियों की रक्षा आपका दायित्व है उन्हें सम्मान दिलाना आपका कर्तव्य है आदिवासियों के ऊपर ऐसा उत्पीड़न करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलावें।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *