Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

Nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम के तत्वाधान मे मोर बूथ मोर अभिमान के तहत आज डौंडी ब्लॉक के ग्राम बकलीटोला बूथ एवम धुर्वाटोला (कुसुमकसा) बूथ में यह कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें इस कार्यक्रम के प्रभारी राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम एवम् सह प्रभारी अंतागढ़ विधायक अनूप नाथ  भी उपस्थित रहे। मोर बूथ मोर अभियान के तहत प्रभारी द्वारा बूथ अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी सदस्य सदस्यों से चर्चा किया तत्पश्चात प्रभारी  द्वारा बूथ में उपस्थित समस्त कांग्रेस जन को छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया साथ में मोदी सरकार की विफलताओं को भी बताया गया । आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने बूथ को मजबूत करने के लिए प्रभारी श्रीमति फूलो देवी नेताम जी द्वारा बहुत ही आवश्यक टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, डौंडीलोहरा विधानसभा प्रभारी चंद्रिका देशमुख, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारि रत्ती राम कोसमा, ऊर्दू अकादमी बोर्ड के सद्स्य शब्बीर खान, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य काशी निषाद , प्रोफेसनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास भेड़िया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुनीत सेन, ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री कैलाश राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस सचिव कोमलेंद्र चंद्राकर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमवती कुलदीप, जनपद सदस्य यश राणा, टीकम नेताम, पार्षद पलटन भुआर्य,मिडिया प्रभारी रविकांत देशमुख, जोन के अध्यक्ष बेलसिंह रावटे, सेक्टर अध्यक्ष शमशेर खान, बूथ अध्यक्ष उत्तरा भूआर्य, संजू नायक, युवा कांग्रेस नेता मोनू सिन्हा, अनिल जेठवानी, एवम समस्त बूथ के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *