Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

Nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरूध्द अभियान चलाये जा रहे है। इस अभियान के तहत शहीद अस्पताल के सामने वार्ड क्रमांक 15 नियोगी नगर राजहरा में आरोपी सुनील कुमार यादव उर्फ गुडडु के कब्जे से एक लाईनदार कापी के पन्ने में लिखा सट्टा पट्टी पर्ची एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 2210 रूपये को जप्त कर आरोपी सुनील कुमार यादव उर्फ गुड्डु को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक राकेश ठाकुर, उपनिरी ढाल सिंह साहू आरक्षक मनोज साहू आरक्षक धमेन्द्र सेन की सराहनीय भूमिका रही है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *