Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल का निधन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ट्वीट।

छत्तीसगढ़ की कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल का आज लाभांडी के पास सड़क हादसे में दुःख निधन हो गया मिली जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी इस हादसे में यूट्यूब पर देवराज पटेल की मौत हो गई यह घटना तेलीवाला थाना क्षेत्र की है देवराज अपने दोस्त के साथ बाइक में पीछे बैठकर कहीं जा रहा था इस दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया।

देवराज तब सुर्खियों में आया था जब उन्होंने मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ एक रील बनाया था जिसमें उन्होंने कहा था “यार छत्तीसगढ़ में दो ही चीज फेमस है एक में और एक मोर कका” इसके बाद सीएम, संजारी बालोद विधायिका संगीता सिन्हा, कांग्रेस कमेटी बालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णा दुबे सहित मौजूद तमाम लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

देवराज 2 अगस्त 2020 को “दिल से बुरा लगता है देवराज पटेल ऑफिशियल” यूट्यूब पेज बनाया था जिसमें 4.39 लाख सब्सक्राइबर 8 करोड़ 88 लाख 500 से अधिक विवर है।

आपको बता दें कि मशहूर यूट्यूब सीजी यूट्यूब भुवन बाम के देवराज पटेल ने 2021 के कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज ढिंढोरा में काम किया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर देवराज के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए लिखा है यूट्यूब के माध्यम से अपनी प्रतिभा से प्रदेश और देश के लोकप्रिय हुए बाल कलाकार देवराज पटेल की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन की खबर व्यथित करने वाली है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, इतनी कम आयु में अपना बेटा खो चुके परिजनों को दुखद घड़ी में संबल प्राप्त हो। ॐ शांति

 

हादसे के 4 घंटे पहले देवराज ने अपलोड किया एक वीडियो

देवराज के सोशल मीडिया अकाउंट में गुदगुदा देने वाली अनेकों वीडियो अपलोड है लेकिन आज हादसे के 4 घंटे पहले एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें कहा हाय दोस्तों भगवान ने मेरा शक्ल ऐसा बनाया कि लोग सोचते हैं क्यूट कहे या क्युटिया बाय..

 

 

 

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *