Breaking
Thu. Nov 20th, 2025

छत्तीसगढ़/ भाजपा ने चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान का आगाज कर दिया है। कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा मण्डल स्तर पर प्रभारी एवं निरक्षक नियुक्त किये गए हैं। इस अभियान के माध्यम से भाजपा गौठान योजना का पोल खोलने का कार्य कर रही है। बालोद जिला अन्तर्गत डौन्डी ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में कार्यक्रम के तहत  मंडल प्रभारी भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के नेतृत्व में निरीक्षण जारी है, अधिकतर गौठनों में भारी अनियमितता पाई गई।

निरीक्षण में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गौठान योजना पूर्ण रूप से विफल योजना है, यह केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान प्रथम दिवस पर जब हम गुजरा, कुसुमकसा और सुवरबोड़ के गौठनों पहुंचे तब हमें गेट पर ताला जड़ा मिला, मसक्कत के बाद अंदर पहुंचने पर न तो वहां चारे का इंतजाम दिखा और न ही कोई पशु दिखा और न ही वहां नियुक्त कोई भी व्यक्ति। कई जगहों पर पानी की व्यवस्था भी नही थी। शेड के नाम पर घास फूस का छप्पर ही देखने को मिला, गौठान समिति का कोई ठिकाना ही नही था। ऐसी स्थिति में भूपेश बघेल फर्जी गौठनों के नाम पर वाहवाही लूट रहे हैं। गौठनों के रिकार्ड में बड़े पैमाने पर गोबर की बिक्री दर्ज है, बड़े पैमाने पर सरकारी रिकार्ड में केवल फर्जी खरीदी और भुगतान दर्ज हो रहा है। कहीं शेड बनाने के बाद काम बंद कर दिया गया है, तो कहीं कम गोबर खरीदी को बढ़ा-चढ़ाकर बोगस भुगतान कर सरकार के खजाने को लूटा जा रहा है। यदि गोठान समितियों के रिकार्ड और सरकार के भुगतान के रिकार्ड का मिलान कर देखें, तो हजारों करोड़ का गोठान और गोबर घोटाला सामने आ जाएगा। आगे डॉ माहला ने कहा कि गौठनों में गोबर घोटाले के साथ साथ कई तरह के घोटाले चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बिहार से बड़ा चारा घोटाला भूपेश बघेल सरकार में चल रहा है। गोबर ख़रीदी के नाम पर धांधली चल रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जनता का धन बांटकर भूपेश बघेल गोबर गाथा का प्रचार कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि पूरे छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला चल रहा है।
उक्त गौठनों के निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के साथ डॉ देवेंद्र माहला, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमेश साहू, जिला मंत्री अनिता कमेटी, नगर पंचायत डौन्डी अध्यक्ष सोमेश सोरी, भाजपा मंडल महामंत्री टिकेंद्र साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश आर्य, शुभसिंह कोरेटी, मंडल उपाध्यक्ष हितेश साहू, तौसिन खान, आनंद राम, रामकुमार सिवाना, उमेंदी राम सहित ग्रामों के नागरिक व वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed