भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी कि हुई बैठक, राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर राजनैतिक प्रस्ताव किया गया पारित

राष्ट्रवाद के लिए सदैव समर्पित है भाजपा का एक एक कार्यकर्ता – केदार गुप्ता

कांग्रेस की विफलता को जन जन तक लेकर जाना है, कानून से लेकर हर व्यवस्था लचर – कृष्णकांत पवार

बालोद शहर के कबीर मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जहां पर प्रमुख वक्ता के रूप में भारतीय जानता पार्टी बालोद के प्रभारी केंद्र नाथ गुप्ता शामिल हुए मां भारती, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दिन दयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर साथ बैठक शुरू की गई. बैठक में सभी वक्ताओं में अलग अलग विषयों पर अपनी बात रखी. भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भारत कि बढ़ती ताकत वैज्ञानिक उपलब्धियां और सफलता के संदर्भ में जिक्र किया गया जहां 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज को देश के लिए मजबूत नींव बताई इसके साथ ही प्रदेश में जल जीवन अमृत मिशन 6 लेन सड़क, व्यापार पर्यटन को लेकर उपलब्धियां गिनाई गई तो वही प्रदेश की राज्य सरकार के खिलाफ भी भाजपा हमलावर हुई और प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार, वादाखिलाफी, अपराध के बढ़ते ग्राफ, किसानों को समस्या, कानून व्यवस्था इत्यादि का आरोप लगा राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया गया।

भाजपा बालोद ज़िला प्रभारी केदार गुप्ता ने ज़िला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पर हम जब बैठक शुरू करते हैं तो हम पूजा अर्चना करते हैं मां भारती की पर यहां कांग्रेस वाले राहुल कांग्रेस, सोनिया करके अपना कार्यक्रम खत्म कर लेते हैं उनका कोई लक्ष्य नहीं है मानवता राष्ट्र के लिए काम करने का कोई मन नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता देश के स्वाभिमान के लिए लड़ता है उन्होंने कहा कि यहां पर सोशल मीडिया का सदुपयोग करें तो पार्टी कहां से कहां पहुंच जाएगी प्रधानमंत्री जी हमारे देश के साथ विश्व का गौरव बन गए है फिर से हम विश्व गुरु बनने की ओर है और यहां प्रदेश कि भूपेश बघेल सरकार यहां 26 महीने में 37 हजार करोड़ का लोन लिया गया अर्थात प्रती दिन 45 करोड रु लोन लेकर छतीसगढ की जनता को कर्ज मे डुबो रहे है पैसों कि लिए हम अस्मिता को बेच दे यह नही होगा जशपुर में एक साल में 900 महिलाओं के साथ बलात्कार होता है आखिर कहां जा रहा है हमारा प्रदेश।

ज़िला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि यहां पर प्रदेश और केंद्र सरकार के आव्हान पर हम जिले में मंडल एवं बूथ स्तर तक पहुंचने कार्ययोजना बना रहे हैं वर्तमान में जो सरकार है वो हर मोर्चे पर केंद्र सरकार पर अड़ंगा लगाती है चाहे वैक्सीन हो या कुछ और हमे जन सब चीज़ों का विरोध करना चाहिए उन्होंने कहा कि यहां पर हमे 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक स्थापना दिवस प्रत्येक केंद्रों तक मनाना है इसके साथ ही 15 अप्रैल को बाबा अम्बेडकर जी कि जयंती को सबको समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा इसके साथ ही 15 जून तक जिले का प्रशिक्षण किया जाना है इस दौरान भाजपा द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया गया यहां किसान उत्पादक संगठन बनाने के संबंध में भी जिलाध्यक्ष ने अपनी बात रखी उन्होने कहा कि एक तरफ किसानों को विपक्ष बरगला रही है पर यहां केंद्र सरकार विभिन्न संगठन निर्माण कर किसानों को आगे बढ़ाने कार्ययोजना बनाने की बात कही उन्होंने कहा कि हमें एक जुट होकर विपक्ष की भूमिका निभाना है और जो भाजपा का एक मॉडल यहां बना हुआ था उसे वापिस स्थापित करना है इसके साथ ही पूर्व विधायक प्रीतम साहू, महामंत्री प्रमोद जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू ने भी अपना विषय ज़िला कार्यकारिणी के समक्ष रहा पूरे कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री किशोरी साहू ने किया। बैठक की शुरुआत से पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव ने नारायणपुर में गश्त से लौट रहे डीआरजी के 27 जवानों पर नक्सलियों के द्वारा कायराना बम ब्लास्ट हमले में शहीद हुए जवान जय लाल उइके , करण देहारी, सेवक सलाम, पवन मंडावी, विजय पटेल को श्रद्धांजलि दी तथा गंभीर रूप से घायल जवानों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वर्गवास हुए पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम, मदन शर्मा अर्जुनदा, सुभेलाल साहू भाटा गांव, कोमल चंद्राकर सिकोसा, तुलसीराम सिन्हा सतमरा, शैलेंद्र साहू भाटा गांव, युगल टूवानी बालोद,सोमेश शर्मा बालोद,खुशी कुमार सोनबेर पलारी, सेवक राम देवांगन आरकार,फतिश साहू लाटाबोड, काली प्रसाद पीपरे ,ए मुरली दल्ली राजहरा, गोंन सिह गावड़े, गेमन साहू घोटिया ,मदन साहू पंडरी,श्रीमती धर्मींन साहू फागुनदहा,मेघनथ साहू देवरि के निधन पर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया
इस दौरान बालोद ज़िला भाजपा प्रभारी केदार नाथ गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू , महामंत्री किशोरी साहू, प्रमोद जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, उपाध्यक्ष नरेश यदु, सुशीला साहू, संध्या भारद्वाज, राकेश छोटू यादव ठाकुर राम चंद्राकर, त्रिलोकी साहू, ज़िला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, ज़िला मंत्री शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर, अनीता कुमेटी, नरेश साहू,होरी लाल रावटे, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य पीपरे, किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मालती जोशी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे,मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, कौशल साहू, दुष्यन्त सोनवानी, रूपेश सिन्हा, मनीष झा, टिनेश्वर बघेल, सुरेश निर्मलकर, प्रणेश जैन, ज़िला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, नीतीश यादव,किर्तिका साहू, सहित अन्य मौजूद रहे।

Nbcindia24

You may have missed