Breaking
Wed. Nov 19th, 2025

दुर्ग की घरेलू महिलाओ को रोजगार देने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपयों की ठगी का शिकार बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोती माला के नाम पर स्कीम चलाई थी। जिसमे भोली भाली महिलाओ के नाम पर, झांसे में लिया करते थे।आरोपियों के पास महेंद्रा थार गाड़ी को जप्त कर पुलिस ने उन्हें न्यायलय के समक्ष पेश कर दिया है।

दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े ये दोनो वही आरोपी है। जो की दुर्ग शहर में अक्टूबर महीने में शहर में एक स्कीम चलाई थी। जिसमे घरेलू महिलाओ को ये रोजगार देने के नाम पर लालच दिया करते थे। 25 सौ रूपये देकर ये महिलाओ का रजिस्ट्रेशन करवाते थे। और फिर उन्हें मोती देकर उसे गुथनें के लिए देते थे। महिलाएं मोतियों को गूथ कर जब उसकी माला बनाकर वापस देती थी। तो बदले में उन्हें 35 सौ रुपया दिया जाता था। देखादेखी आसपास की महिलाए भी होमग्रोन कॉरपोरेशन की तरफ आकर्षित होने लगी। शहर की करीब छह हजार महिलाओ से पैसा लेने के बाद, ये दोनो आरोपी रातोरत अपना ऑफिस बंद कर फरार हो गए थे। इसके बाद जब कुछ महिलाओ ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दुर्ग कोतवाली में की। तब पुलिस मामले में चार सौ बीसी का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। लेकिन आरोपी बिहार के बाद नेपाल भाग गए। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस ठग गिरोह का खुलासा करते हुऐ बताया है, की आरोपी विलासितापूर्ण जीवन जीने और महंगे शौक को पूरा करने के लिए दुर्ग शहर में स्कीम लेकर आए थे।महिलाओ से ठगी करने के बाद ये अपने गांव भाग गए थे। और पाप करने के बाद ये पुण्य कमाने के लिए प्रतिदिन सवा लाख रुपयों के कबूतर उड़ाया करते थे। इसके अलावा महेंद्रा थार वाहन की भी खरीदी की।

अभिषेक पल्लव एसपी दुर्ग

आरोपी शानू कुमार पूर्व में चार सौ बीसी के जुर्म में बिहार में जेल की सजा काट चुका है। उसके बाद वह दुर्ग शहर में एक स्कीम लेकर आया।दिल्ली के सदर बाजार से इसने 40 लाख रुपयों की मोतिया खरीदी। और शहर में 2 स्थानों पर इसने अपना ऑफिस खोलकर महिलाओ को रोजगार देने के नाम पर झांसा देता था। 25 सौ रूपये लेकर वह 35 सौ रूपये देने का आश्वासन देता था। महिलाएं इसके झांसे में आती गई। और ये दोनो उनसे रकम ऐठते चले गए। करीब दो करोड़ रुपयों की ठगी के इस मामले को उजागर करने जिले के दो आईपीएस अधिकारी और उनकी टीम ने पूरी तैयारी के साथ इस शातिर कबूतरबाजो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed