Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल द्वारा शहर के विकास एवं छात्रों एवं बेरोजगार युवाओं से संबंधित 7 सूत्री मांग पत्र का अनुविभागीय दंडाधिकारी  योगेंद्र श्रीवास को सौंपकर व्यापक चर्चा की। जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा यथासंभव मांगों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में प्रमुख मांगे में दल्ली राजहरा में 270 एकड़ राजस्व भूमि का पट्टा स्थापित परिवारों को प्रदान किया जाए। जिससे वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सके। , दल्ली राजहरा में केन्द्रीय विद्यालय को आगामी शिक्षा सत्र 2023-24 से तत्काल प्रारंभ किया जाए। . दल्ली राजहरा एवं मुख्य मार्ग में लगातार हो रही दुर्घनाओं को देखते हुए लम्बे समय से लम्बित बाइपास मार्ग को तत्काल प्रारंभ किया जाए।. दल्ली राजहरा में स्थायी 100 बिस्तर अस्पताल प्रारंभ किया जाए। आपातकालीन चिकित्सा से वंचित नागरिकों की मृत्यु को रोका जा सके। दल्ली राजहरा शहर में स्थानीय बेरोजगार युवकों को वी.एस.पी. में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाए। .दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में हो रहे भ्रष्ट्राचार को रोका जाए एवं वार्डो में विकास कार्य में हो रहे पक्षपात को बंद किया जाए।. दल्ली राजहरा के चिखलाकसा को भूमि के विक्रय रजिस्ट्री की अनुमति लेने की प्रक्रिया को हटाया जाये। उक्त मागों पर विचार कर कार्यवाही शहर के अस्तित्व को बचाने प्रयास में सहयोग प्रदान करे अन्यथा भा.ज.पा. मण्डल दल्ली राजहरा के द्वारा उग्र आन्दोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही प्रशासन की होगी ज्ञापन सौंपने में प्रमुख मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष रमेश जैन, मंडल मंत्री रमेश गुर्जर ,जनार्दन सिंगरौल, युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल ,किसान मोर्चा से शंकर साहू, मोहम्मद इमरान ,हुकुम सिंह ठाकुर ,निलेश श्रीवास्तव, जनार्दन, पार्षद सोहद्रा ठाकुर, राजेश कांबले सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *