Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।     परिक्षेत्रीय साहू समाज शहीद चौक ,बजरंग चौक व् कैम्प के द्वारा वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह एवम तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप सम्मलित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया । उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  तोरण लाल साहू -मुख्य सलाहकार तहसील साहू संघ राजहरा , अध्यक्षता युवराज साहू-अध्यक्ष , तहसील साहू संघ राजहरा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लैलन साहू-सलाहकार , तहसील साहू संघ राजहरा , रेखु साहू , संगीता साहू , अविनाश साहू सम्मिलित हुए । इस एकदिवसीय कार्यक्रम में रंगोली एवम चित्रकला , ध्वजारोहण एवम माँ कर्मा आरती , कलश शोभायात्रा , खेलकूद , अतिथि सम्मान , सांस्कृतिक कार्यक्रम , प्रतिभा सम्मान एवम स्वल्पाहार का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी , वरिष्टजन , सदस्य उपस्थित थे ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *