Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

अवैध संबंध के शंका में किया हत्या, 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

बालोद/बालोद जिले के संजारी चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम खेरथा बाजार में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दाखिल किया गया है।

वही पुलिस के मुताबिक पुलिस को मोबाइल के जरिए सूचना प्राप्त हुई है कि ग्राम खेरथा बाजार में किसी महिला की हत्या हो गई है सूचना पर पुलिस चौकी सजारी की पुलिस टीम एवं थाना डौण्डीलोहारा की पुलिस टीम मौके पर पहुचकर रात्रि होने के कारण घटना स्थल को सील कर सुरक्षार्थ पुलिस बल तैनात किया गया है। प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत थाना डौण्डीलोहारा में मर्ग के 03 / 2023 धारा 174 जा०फौ0 के तहत मर्ग कायम कर पुलिस टीम द्वारा जाच कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी फगनु राम प्रजापति उम्र 40 वर्ष द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक संदेह होने के कारण उसका गला दबाकर बोरा सिलने वाले सुजा से शरीर के नाजुक अंगो पर चोट पहुंचाकर तीजन बाई प्रजापति की हत्या की गई है। शव का पी०एम० कराने के उपरात शार्ट पी०एम० रिपोर्ट प्राप्त कर डॉक्टर द्वारा अपने रिपोर्ट में हत्या होना लेख किये जाने पर थाना डौण्डीलोहारा में अपक 16 / 2023 धारा 302 भादवि कायम कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पत्नी चरित्र पर शक होने के कारण उसकी हत्या करना कबुल किया गया तथा घटनास्थल से आरोपी द्वारा हत्या में प्रयोग किया गया सुजा को जप्त कराया गया। आरोपी पर अपराध सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जिसे जेल दाखिल किया गया है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *