Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

राजेन्द्र बाजपेयी जगदलपुर/ किलेपाल के पूर्व सरपंच व भाजपा जिला मंत्री की लाश घर से 2 किमी दूर एक पुलिया के नीचे मिली. मौत कैसे हुई ये फिलहाल जांच का विषय है. लेकिन चेहरे की चोट को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.मृतक बुधराम को विधानसभा चुनाव में प्रबल दावेदार भी माना जा रहा था.परिवार से मिली जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह बुधराम मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. लेकिन करीब 9 बजे उनकी मौत की खबर मिली बहरहाल बुधराम हादसे का शिकार हुए है या उनकी हत्या हुई है. इस बारे में पुलिस और फोरेंसिंग विभाग जांच में जुटा है. पुलिस से फोन पर बात करने पर कहा गया कि बॉडी का पुलिया के नीचे मिलना संदिग्ध तो है,लेकिन अभी कुछ भी खुलकर नहीं कहा जा सकता पोस्टमॉर्टम के बाद की स्थिति साफ हो सकेगी भाजपा के लच्छू राम कश्यप ने भी हत्या की आशंका जताई है पर यह भी कहा कि पुलिस और फोरेंसिक जांच में सही तथ्य आ जाएंगे ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *